उत्तराखंड:- हड़ताल पर आज उत्तराखंड के रोडवेज कर्मचारी,

उत्तराखंड:- हड़ताल पर आज उत्तराखंड के रोडवेज कर्मचारी,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से आज प्रदेश भर में हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल में यूनियन से जुड़े करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। उधर, रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को आज वार्ता के लिए बुलाया है।
देहरादून मण्डल में पहले से करीब 1200 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। देहरादून मंडल की हड़ताल का आज पांचवा दिन है। आज से रोडवेज के बाकी सभी मंडलों में भी हड़ताल शुरू हुई है। सुबह पांच बजे से आंदोलनकारी रोडवेज कर्मी आईएसबीटी पर डटे हैं।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांग को लेकर देहरादून मंडल में पांच दिन से हड़ताल की जा रही है। अब रोडवेज के सभी मंडलों में 13 जनवरी से हड़ताल शुरू होगी। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चैधरी ने बताया कि यूनियन से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इनमें बड़ी संख्या ड्राईवर और कंडक्टरों की है। इस वजह से बस सेवा करीब 80 फीसदी तक ठप रहने की आशंका है।
हालांकि 20 फीसदी ड्राईवर बसें संचालित करेंगे। उधर, परिवहन निगम ने बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई के लिए वार्ता को बुलाया है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चैधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वह आंदोलन जारी रखेंगे। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि कर्मचारी यूनियन से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:- हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं को लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट,

Wed Jan 13 , 2021
उत्तराखंड:- हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं को लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक हरिद्वार। मकर संक्रांति पर्व पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मकर संक्रांति के स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने एसओपी जारी कर दी है। राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को […]

You May Like

advertisement