उत्तराखंड:सफाई कर्मचारी नेताओं की सीएम से वार्ता, उम्मीद हड़ताल टूटने की


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा। समस्याओं के उचित समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।
सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य बनने के समय के सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थे, उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण किया जायेगा और उचित समाधान निकाला जायेगा। मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये का प्रतिमाह मानदेय पर विचार किया जाएगा। इनको अभी 08 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:उत्तराखंड में बारिश के चलते नदी नाले उफान पर, सड़कें जलमग्न

Wed Jul 28 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। रात से ही दून समेत कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। सड़कें तालाब बन गई है। जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक मौसम के […]

You May Like

Breaking News

advertisement