उत्तराखंड: साल्ट विधानसभा उपचुनाव, आज पहले भाजपा प्रत्याशी फिर कांग्रेस से गंगा पंचोली करेगी नामांकन।

उत्तराखंड: साल्ट विधानसभा उपचुनाव,
आज पहले भाजपा प्रत्याशी फिर कांग्रेस से गंगा पंचोली करेगी नामांकन।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

नैनीताल। ‍सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा महेश जीना को प्रत्‍याशी घोषित करने के बाद ही कांग्रस ने भी अपने प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने गंगा पंचोली को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। पिछले विस चुनाव के दौरान भी गंगा पंचोली कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और महज कुछ ही वोटों के अंतर से पराजित हुई थीं। वहीं पार्टी ने एक बार फिर उन पर दांव खेला है। प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि गंगा पंचोली सुबह 11 बजे भिकियासैंण तहसील में नामांकन करेंगी। 
सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी महेश जीना मंगलवार को सुबह 10 बजे भिकियासैंण तहसील मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार गंगा पंचोली पर्चा भरेंगी।भाजपा प्रत्याशी महेश के नामांकन के बाद स्याल्दे के छियाणी खेल मैदान में मध्यान्ह 12 बजे चुनावी जनसभा होगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री सुरेश भट्ट, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व यशपाल आर्या, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत शामिल होंगे। 
दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार गंगा पंचोली के नामांकन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस सह प्रभारी, उत्तराखण्ड  राजेश धर्माणि, राज्य सभा सांसद  प्रदीप टमटा, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष  गोविंद कुंजवाल, उप नेता प्रतिपक्ष  करन मेहरा, पूर्व विधायक  रणजीत रावत, कांग्रेस महामंत्री  विजय सारस्वत,पूर्व सांसद  महेन्द्र पाल, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोडा उमा बिष्ट आदि रहेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्तदान करने मे कोई बुराई नही -मनोज पाठक

Tue Mar 30 , 2021
स्लाग, रक्तदान रिपोर्टर, जफर अंसारी स्थान, हल्द्वानी एंकर, हल्द्वानी का सबसे बड़ा बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में भारी खून की कमी हो गई है ब्लड बैंक में खून उपलब्ध नहीं होने के चलते तीमारदारों को खून के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है यहां तक कि कई ब्लड ग्रुप […]

You May Like

advertisement