उत्तराखंड: साल्ट उपचुनाव 2021 आज हो सकती है प्रत्याशी की घोषणा।

उत्तराखंड: साल्ट उपचुनाव 2021
आज हो सकती है प्रत्याशी की घोषणा।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। भाजपा मंगलवार दोपहर तक सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। मंगलवार सुबह नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें भेजे गए पैनल पर विचार होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक में विचार के बाद छह नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर तक प्रत्याशी का नाम घोषित होने की पूरी संभावना है।

पार्टी ने पैनल में पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना, दिनेश मेहरा, डॉ.यशपाल सिंह रावत, गिरीश कोटनाला, प्रताप सिंह रावत व राधा रमण के नाम भेजे हैं।

विक्रम सिंह रावत पर दांव खेल सकती है कांग्रेस 
सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस इस बार कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के बेटे विक्रम रावत पर दाव खेल सकती है। हालांकि, विधानसभा चुनाव 2017 की प्रत्याशी गंगा पंचोली के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। 
कांग्रेस की ओर से सल्ट उपचुनाव के लिए दो नामों का पैनल हाईकमान को सौंप दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस उपचुनाव में भाजपा को आसानी से वाकओवर देने के मूड में नहीं है। इसी स्थिति को देखते हुए पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के बेटे विक्रम सिंह रावत पर दाव खेला जा सकता है। विक्रम रावत इस समय पंचायतों के जरिये राजनीति में सक्रिय हैं और टिकट के लिए लंबे समय से कोशिश भी कर रहे हैं। खुद रणजीत सिंह रावत की पैरवी होने के कारण विक्रम का दावा मजबूत माना जा रहा है। 

दूसरी ओर, विधानसभा चुनाव 2017 में रनरअप रहीं गंगा पंचोली की दावेदारी पर भी विचार किया जा रहा है। गंगा पंचोली ने विधानसभा चुनाव में उस समय के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना को कड़ी टक्कर दी थी। गंगा पंचोली के उस समय के प्रदर्शन का भी आकलन किया जा रहा है। 
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले सारे मिथक तोड़कर 2022 में फिर खिलेगा कमल

Tue Mar 23 , 2021
उत्तराखंड:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले सारे मिथक तोड़कर 2022 में फिर खिलेगा कमलप्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक सारे मिथक तोड़कर 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर सरकार बनाएगी। यह बात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल […]

You May Like

advertisement