उत्तराखंड: सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई दी, *चौबट्टाखाल सीट छोड़ने की खबरों को किया खारिज,

उत्तराखंड: सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई दी,
*चौबट्टाखाल सीट छोड़ने की खबरों को किया खारिज,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया में चल रही आधारहीन खबरों जिनमें उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा सीट खाली करने और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई है, को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।
सतपाल महाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विषय में सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि मैं चौबट्टाखाल विधानसभा सीट छोड़ कर पौड़ी लोकसभा से चुनाव लडूंगा, जो कि सरासर गलत और आधारहीन हैं। मैं ऐसी सभी खबरों का खण्डन करता हूँ। महाराज ने ऐसी सभी खबरों पर विराम लगाते हुए खबरों को मनगढ़न्त और औचित्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौबट्टाखाल की जनता का अपार स्नेह और प्यार उन्हें निरन्तर मिलता रहा है और आगे भी यूं ही मिलता रहेगा। इसलिए चौबट्टाखाल विधानसभा सीट को छोड़ने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता यह सभी खबरें मनगढ़ंत और आधारहीन है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महादेव झारखंडी मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ी

Thu Mar 11 , 2021
महादेव झारखंडी मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ी रात्रि 12 बजे के बाद से भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुरू कर दिया पुलिस प्रशासन भी चप्पे चप्पे महादेव झारखंड मंदिर पर मुस्तैद,महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में पड़ने वाला महादेव […]

You May Like

advertisement