उत्तराखंड शैलेश मटियानी पुरुस्कार का मामला लटका,सीएम की आपत्ति का नही दिया गया जवाब


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। उत्तराखंड में शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार का मामला लटक गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 2019-20 के पुरस्कार रद करने के शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर लगाई गईं आपत्तियों का जवाब अब तक नहीं दिया गया है। इससे 2020-21 के पुरस्कारों को लेकर भी फैसला नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। देरी होने की वजह से 2019-20 के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार को निरस्त करने का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को भिजवाया जा चुका है। इस प्रस्ताव को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव भेजा गया था।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में कुछ आपत्तियों के साथ विभाग से जवाब मांगा था। विभाग अब तक मुख्यमंत्री को जवाब नहीं भिजवा सका है। इस वजह से यह प्रस्ताव लटक गया है। प्रस्ताव लटकने का असर अगले वर्ष यानी 2020-21 के पुरस्कार पर भी पड़ सकता है। वैसे भी कोरोना की वजह से तमाम विभागों के कामकाज की गति प्रभावित हुई है। अब शैक्षिक सत्र 2021-22 का पांचवां महीना चल रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आशा कार्यक्रतिया अब आर-पार के मूड में,कहा मांगो के निदान तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प

Fri Aug 13 , 2021
आशा कार्यक्रतिया अब आर-पार के मूड में,कहा मांगो के निदान तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक अल्मोड़ा : राजकीय कर्मचारी घोषित किए जाने समेत 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर आशाकार्यकर्ता शुक्रवार को भी कार्यबहिष्कार पर डटी रहीं। उन्होंने स्थानीय गांधी पार्क पर धरना […]

You May Like

Breaking News

advertisement