वी वी न्यूज
आज उत्तराखंड सिख कोआर्डिनेशन कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उनको मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी व एक मांगपत्र सौंपा जिसमे मुख्यतःहरिद्वार स्थिति ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा के निर्माण, अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक रूप से असहाय परिवार के लिए आर्थिक सहायता,आदि मांगे मुख्यमंत्री जी के समुख रखी गई जिसपर मुख्यमंत्री जी द्वारा उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया।उक्त प्रतिनिधि मंडल में स गुरदीप सिंह सहोता ,पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी,गुरप्रीत छाबड़ा ,इंदरपाल सिंह कोहली ,गुरजिंदर सिंह आनंद, मेजर सिंह ,हरविंदर सिंह ,मनमीत सिंह आदि उपस्थित रहे