उत्तराखंड:-स्मार्ट विद्यालयो को लोकार्पण, मुख्यमंत्री त्रिवेद रावत ने तीन स्मार्ट विद्यालयो का लोकार्पण किया

उत्तराखंड:-स्मार्ट विद्यालयो को लोकार्पण,
मुख्यमंत्री त्रिवेद रावत ने तीन स्मार्ट विद्यालयो का लोकार्पण किया,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जीजीआईसी राजपुर रोड, देहरादून में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 03 स्मार्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया।
जिन स्मार्ट स्कूलों का लोकार्पण किया गया, उनमें जीजीआईसी राजपुर रोड, जीआईसी खुड़बुड़ा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुड़बुड़ा शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी द्वारा जीजीआईसी राजपुर रोड को दी गई बस को भी हरी झण्डी दिखाई।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज के तकनीक के युग में स्मार्ट क्लासेज की महत्ता तेजी से बढ़ रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जिन तीन विद्यालयों का लोकार्पण किया गया है। इनमें बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
इन विद्यालयों में स्मार्ट लैब एवं वर्चुअल क्लास के साथ ही शिक्षा के लिए अनेक नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इन स्कूलों में एक-दूसरे से कनेक्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 600 दुर्गम विद्यालयों में वर्चुअल क्लास की व्यवस्था की गई है। राज्य के अनेक अस्पतालों में टेली रेडियोलॉजी एवं टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साक्षरता के मामले में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में है। देहरादून जनपद लगभग पूर्ण साक्षरता की ओर बढ़ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति का प्रयास होना चाहिए कि अपने आस-पास एक निरक्षर व्यक्ति को साक्षर करे। शिक्षा के क्षेत्र में भारत हमेशा अग्रणी रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-एकीकृत भर्ती पोर्टल का सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेद सिंह रावत ने शुभारंभ किया

Tue Feb 9 , 2021
उत्तराखंड:-एकीकृत भर्ती पोर्टल का सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेद सिंह रावत ने शुभारंभ किया।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में एकीकृत भर्ती पोर्टल  http://irp.uk.gov.in  का शुभारम्भ किया।इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में में रोजगार सृजित होने से लेकर रोजगार प्रकाशन होने की पूरी प्रक्रिया को कम्प्यूटरीकृत किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement