उत्तराखंड स्ट्रिंग केस: सीबीआई ने फ़िर तेज़ की जांच, मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया

उत्तराखंड स्ट्रिंग केस: सीबीआई ने फ़िर तेज़ की जांच, मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया,
सागर मलिक

वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था। आरोप था कि हरीश सरकार बचाने के लिए विधायकों का मोलभाव कर रहे थे।

स्टिंग मामले में एक बार फिर से सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। नए विवेचना अधिकारी ने न्यायालय के माध्यम से नोटिस भेज मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है। हरिद्वार के एक विधायक बयान दर्ज करा चुके हैं।

वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग सामने आया था। आरोप था कि हरीश सरकार बचाने के लिए विधायकों का मोलभाव कर रहे थे। वहीं, एक अन्य स्टिंग में कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के होने का दावा था। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भी शामिल होने की बात भी थी।

दावा था कि यह दोनों स्टिंग उमेश कुमार ने कराए हैं। दो साल पहले सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, मदन सिंह बिष्ट और वर्तमान विधायक और पत्रकार उमेश कुमार के आवाज के नमूने लेने के लिए नोटिस भेजे थे। इसमें कुछ ने नमूने दे दिए थे।

अब इस मुकदमे के नए विवेचना अधिकारी ने मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए अलग-अलग तिथियों में बुलाया है। उनियाल ने बताया है कि बृहस्पतिवार को उन्हें उपस्थित होना था, लेकिन व्यस्तता के चलते उन्होंने तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। 2016 में सीबीआई ने जांच शुरू की थी। लगभग तीन साल बाद पूर्व सीएम हरीश व अन्य पर 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था। छह वर्षों से सीबीआई विवेचना कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल

Fri May 30 , 2025
उत्तराखंड: मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल,सागर मलिक Mussoorie Accident : एक घायल ने बताया कि वे तीन लोग मसूरी गए थे। लौटते वक्त उनकी कार ग्लोगी के पास खाई में गिर गई। दो लोग खाई में हैं। देहरादून मसूरी मार्ग […]

You May Like

advertisement