उत्तराखंड: सुरेश राठौर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे

उत्तराखंड: सुरेश राठौर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

हरिद्वार में भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में अखाड़े में महामंडलेश्वर पद पर उनकी ताजपोशी होगी। इसके बाद विधायक अखाड़े के संतों के साथ शाही स्नान करेंगे।पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि शुक्रवार को अखाड़े की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि विधायक सुरेश राठौर रविदास कथावाचक हैं।उन्होंने अखाड़े से जुड़ने की इच्छा जताई थी। कार्यकारिणी सदस्यों की आपसी सहमति से विधायक को महामंडलेश्वर बनाए जाने के प्रस्ताव पर सहमति हो गई। उन्होंने बताया कि विधायक राठौर का परिवार है। इसलिए उनकी उनकी संन्याय की दीक्षा नहीं होगी।उनको महामंडलेश्वर की पदवी से नवाजा जाएगा। जिसके बाद वे अखाड़े से जुड़ जाएंगे और उनका नाम भी महामंडेश्वर रविदासाचार्य सुरेश राठौर हो जाएगा। महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि महामंडलेश्वर से नवाजे जाने के बाद विधायक अखाड़े का हिस्सा होंगे और संतों के साथ शाही स्नान करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: परिवार से जुड़े संत अब होंगे आखड़े से बाहर।

Sat Mar 27 , 2021
उत्तराखंड: परिवार से जुड़े संत अब होंगे आखड़े से बाहर।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की कार्यकारिणी की बैठक में संन्यास की दीक्षा लेने के बाद भी घर-परिवार से संबंध रखने वाले संतों को अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कर ऐसे संतों […]

You May Like

advertisement