उत्तराखंड: सर्वे ने उड़ाई भाजपा की नींद।

उत्तराखंड: सर्वे ने उड़ाई भाजपा की नींद।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून : एक चैनल ने कुछ समय पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सबसे खराब मुख्यमंत्री सर्वे में घोषित किया था।
उसके बाद जो लोग मुख्यमंत्री बनना चाहते थे या उस रेस में थे या जिन को लगा कि उनके पास मौका है अब। उन लोगों ने प्रयास किया और उन तमाम बातों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने त्रिवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया।
उसी चैनल के सर्वे में कांग्रेस पार्टी को 32 से 38 सीटें दी गई है और यह आंकड़े बताते हैं कि ऐसे हालात में भारतीय जनता पार्टी 2022 में वापसी नहीं कर सकती है। और उसमें यह भी कहा गया है कि तीरथ सिंह के मुख्यमंत्री बनने से भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है अधिकांश लोगों का यह कहना है। अब देखना है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग इस सर्वे के बाद क्या एक्शन लेते हैं क्या उनका आगे का प्लान होता है।
वही इस सर्वे में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को 2 से 8 सीटें दी हैं जबकि उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल को एक भी सीट सर्वे में नहीं है। अब ऐसे में देखना है कि सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी जो कि यह दावा कर रही थी कि हम 2022 में 60 सीटों से ऊपर प्रचंड बहुमत से 2022 में सरकार बनाएंगे कहीं ना कहीं इस सर्वे ने भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है।
और भारतीय जनता पार्टी अब किस तरीके से 2022 के रण में नया प्लान बनाती है यह देखने वाली बात होगी।
चैनल में दिए गए सर्वे के आंकड़े
Bjp – 24-30
Cong – 32-38
Bsp – 0 – 6
AAP – 2 – 8

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सरकार के चार साल पर काँगेस के सवाल।

Fri Mar 19 , 2021
उत्तराखंड: सरकार के चार साल पर काँगेस के सवाल।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून : उत्तराखंड में बीजेपी सरकार का 18 मार्च को 4 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।जिसके बाद अब कांग्रेस बीजेपी के कार्यकाल को लेकर सरकार पर जमकर सवाल उठा रहे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का […]

You May Like

advertisement