उत्तराखंड: कल 12 बजे से खुलेंगे टिकट बुकिंग पोर्टल,

सागर मलिक

देहरादून: केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे आईआरसीटीसी का पाेर्टल खुल जाएगा। पहले फेज में 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर यात्री टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के यात्री हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। साथ ही एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।

इतना होगा किराया

हेली सेवा का रूट          एक तरफा    दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ     3870             7740
फाटा से केदारनाथ            2750             5500
सिरसी से केदारनाथ          2749             5498

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्म की रक्षा को पृथ्वी पर अवतरित होते हैं भगवान नारायण : किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी

Fri Apr 7 , 2023
धर्म की रक्षा को पृथ्वी पर अवतरित होते हैं भगवान नारायण : किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित राधाकृष्ण धाम में अहमदाबाद के कामधेनु लोक कल्याण मंडल के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया […]

You May Like

Breaking News

advertisement