उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो चुकी है। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे का नाम तय होगा। वहीं पार्टी कार्यालय में सांसदों और विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हाे गया है।

आज शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना
विधानमंडल दल की बैठक जारी है। कुछ ही देर में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।  वहीं आज शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।
रमेश पोखरियाल निशंक भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे
बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड की कमान अब तीरथ सिंह रावत के हाथ

Wed Mar 10 , 2021
उत्तराखंड की कमान अब तीरथ सिंह रावत के हाथ,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक सीएम बनने के बाद बोले तीरथ सिंह रावत-त्रिवेद सिंह के मार्गदर्शन में करते रहेंगे आगे काम, देहरादून। गढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तीरथ सिंह रावत अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगेे। बुधवार को देहरादून में भारतीय जनता […]

You May Like

advertisement