उत्तराखंड: आज उत्तराखंड के नए सीएम का ऐलान होगा, त्रिवेद रावत पहुँचे कार्यालय

उत्तराखंड: आज उत्तराखंड के नए सीएम का ऐलान होगा, त्रिवेद रावत पहुँचे कार्यालय,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए आज नए मुख्यमंत्री का एलान होगा। नया नेता चुनने के लिए देहरादून में कुछ ही देर में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहेंगे। बैठक के लिए भाजपा विधायकों का प्रदेश मुख्यालय आना शुरू।

भाजपा प्रदेश कार्यालय गहमागहमी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट आदि भी पहुंचे।

भाजपा के अधिकांश विधायक पार्टी मुख्यालय पहुंचे। बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सबसे पहले पहुंचे भाजपा विधायक सुरेश राठौर।

विधानमंडल दल की बैठक में मौजूद रहेंगे सभी सांसद
नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में राज्य से भाजपा के सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे। इस बीच केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के देहरादून पहुंचने पर बीजापुर राज्य अतिथि गृह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वागत किया।
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगी। इसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। ऐसे में सभी की नजरें विधानमंडल दल की बैठक पर टिकी हैं। बैठक में पार्टी विधायकों के अलावा राज्य से भाजपा के पांचों लोकसभा सदस्य और दोनों राज्यसभा सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद त्रिवेद रावत को पार्टी दे सकती हैं राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

Wed Mar 10 , 2021
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद त्रिवेद रावत को पार्टी दे सकती हैं राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अब पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मंगलवार को उनके इस्तीफे के बाद पार्टी प्रभारी […]

You May Like

advertisement