उत्तराखंड देहरादून गदेरे का सैलाब ले गया सब कुछ, राहत शिविरों में जिंदगी की नई शुरुआत

सागर मलिक

उत्तराखंड के आपदाग्रस्त चमोली जिले की थराली तहसील के चेपड़ों बाजार में सोमवार को लगातार तीसरे दिन राहत और बचाव कार्य जारी रहा। शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते उफनते गदेरे ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक बुजुर्ग लापता हैं। उनकी तलाश में एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

प्रशासन द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी परिसर में आपदा राहत शिविर स्थापित किया गया है, जहां प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। राहत शिविर में रह रहे दलीप राम, आरती और सावित्री देवी ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ वहां आश्रय लिए हुए हैं। फिलहाल शिविर में 29 लोग ठहरे हुए हैं, जिन्हें प्रशासन की ओर से भोजन, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

थराली के कोटडीप और राड़ीबगड़ जैसे इलाकों में गदेरे के सैलाब ने कई घरों को मलबे में बदल दिया। कई लोगों की सालों की मेहनत से बनाए गए मकान और जरूरी सामान एक पल में बर्बाद हो गए। अब ये परिवार बेघर हो गए हैं और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि आपदा से प्रभावित अधिकतर सड़कों को दुरुस्त कर लिया गया है और बाकी क्षेत्रों में काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही सभी मूलभूत सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

रविवार दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलिकॉप्टर से कुलसारी पहुंचे और राहत शिविर का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान आपदा में अपनी बेटी कविता को खोने वाले नरेंद्र सिंह ने सीएम के सामने अपनी पीड़ा साझा की और भावुक हो उठे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून ठगी करने वाले बाबाओं का सफाया, ऑपरेशन कालनेमि न कसा शिंकजा

Tue Aug 26 , 2025
सागर मलिक देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि प्रदेशभर में निर्णायक सफलता की ओर अग्रसर है। यह अभियान उन असामाजिक तत्वों पर केंद्रित है, जो अपनी पहचान छिपाकर सनातन संस्कृति की […]

You May Like

Breaking News

advertisement