उतराखंड: सैलानियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फुल हुआ नैनीताल, होटलों भी फुल,

देहरादून: कोरोना का खौफ खत्म होने के बाद नैनीताल ने शुक्रवार को पहली बार इतनी भीड़ देखी। कुल सात हजार चौपहिया-दोपहिया वाहनों से 30 हजार से अधिक लोगों के नैनीताल पहुंचने का अनुमान है। इसमें 25 हजार लोग नैनीताल शहर में ठहरे हैं। ये आंकड़ा नैनीताल शहर की कुल 50 हजार की आबादी से आधा है।

इसके अलावा होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे, गेस्ट हाऊस और पार्किंग पैक होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को रास्तों से लौटना भी पड़ा है। नैनीताल के साथ ही आसपास के कस्बे  मुक्तेश्वर, भीमताल, भवाली और रामगढ़ तक खासा रस रहा। यहां करीब पांच हजार तक लोगों के पहुंचने की अनुमान है।

शुक्रवार सुबह से ही सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक नैनीताल की सभी पार्किंग पैक हो गई थीं। इसके बाद पुलिस एवं जिला प्रशासन की ओर से रूसी एवं नारायणनगर में वाहनों को रोक दिया। यहां से शटल सेवा के जरिए पर्यटकों को नैनीताल तक पहुंचाया गया।

कार की इंट्री पर रोक लगने के कारण कई लोग वापस भी लौटे या आसपास के हिलस्टेशनों में चले गए। नैनीताल जू, वाटरफॉल, केव गार्डन, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन आदि क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार रहे।
आज भी साफ रहेगा मौसम

गर्मी का असर नैनीताल व मुक्तेश्वर में भी दिख रहा है। शुक्रवार को नैनीताल में अधिकतम तापमन 27 डिग्री सेल्सियस व मुक्तेश्वर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन तेज चटख धूप रही।

नैनीताल आने वाले पर्यटकों को शहर के प्रवेश द्वार पर रोका गया। इस दौरान हल्द्वानी की ओर से आने वाले पर्यटकों को रूसी बाईपास, कालाढूंगी से आने वाले सैलानियों को नारायण नगर जबकि भवाली की ओर से आने वाले पर्यटकों को पाइंस क्षेत्र में रोका गया। इस बीच सैलानियों ने वाहन शहर तक ले जाने को लेकर काफी जद्दोजहद भी की। लेकिन व्यवस्थाएं सामान्य रहें,
इसके लिए पुलिस ने वाहनों को प्रवेश नहीं दिया।

अत्यधिक भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमरा गई व पुलिस का ट्रैफिक प्लान एक बार फिर पूरी तरह फेल हो गया। पर्यटक पूरे दिन कई किमी लंबे जाम से जूझते नजर आए। जाम के कारण स्थानीय लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्यटकों की इतनी अधिक संख्या में आने से जहां व्यवसायी खुश हैं। यह सिलसिला सोमवार तक जारी रहने का अनुमान है।

भवाली, रामगढ़ से लेकर मुक्तेश्वर तक पर्यटकों का रैला नजर आया। कैची धाम, गोलू मंदिर, टी गार्डन, मुक्तेश्वर चोली की जाली, रामगढ़ हिमालय दर्शन में सुबह से शाम तक पर्यटकों का दबाव रहा। होटल एसोसिएशन मुक्तेश्वर के अध्यक्ष प्रदीप सिंह दरमवाल ने बताया तीन साल बाद इतनी बड़ी तादात में पर्यटक उमड़े हैं। सभी होटल पूरी तरह पैक हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: UKSSSC के खिलाफ बेरोजगार संघ ने किया सीएम आवास कूच,

Sat Apr 16 , 2022
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई स्नातक स्तरीय परीक्षा परिणाम में अनियमितताओं को लेकर बेरोजगार संघ लामबंद है। बेरोजगार संघ ने गांधी पार्क में एकत्रित होकर एक सभा की, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उसके बाद जुलूस के रूप में पैदल मार्च निकालते […]

You May Like

Breaking News

advertisement