उत्तराखंड: पर्यटक उठा सकेंगे रोपवे से सैर का लुफ्त

उत्तराखंड: पर्यटक उठा सकेंगे रोपवे से सैर का लुफ्त,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

नैनीताल। नैनीताल में करीब एक साल से बंद पड़े रोपवे की सैर के लिए पर्यटकों को अब और इंतजार नहीं करना होगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इसके संचालन को लेकर सभी औपचारिकता पूरी कर ली है। अगले सप्ताह तक इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि तकनीकी खराबी आने के चलते बीते वर्ष फरवरी में सवारियों से भरी रोपवे ट्राली बीच में ही फंस गई थी। जिस पर निगम कर्मियों ने रेस्क्यू कर सवारियों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा था।
मार्च में निगम ने इसकी मरम्मत कार्य शुरू करवाया, लेकिन लाकडाउन होने के चलते बाहर से जरूरी उपकरण नहीं मंगाए जा सके। जिस कारण इसका कार्य और टल गया। लाकडाउन खुलने के बाद एक बार फिर इसका कार्य दोबारा शुरू करवाया गया। मगर संचालन से पहले ट्रायल करने और ब्रिडकुल की टीम द्वारा तकनीकी सर्वे पूरा नहीं होने के कारण निगम को और इंतजार करना पड़ा।
निगम एमडी रोहित मीणा ने बताया कि रोपवे के संचालन को लेकर किया गया ट्रायल सफल रहा है। साथ ही ब्रिडकुल द्वारा सर्वे कर सेफ्टी सर्टिफिकेट भी प्राप्त हो गया है। संचालन को लेकर जनरेटर संबंधी समस्या आ रही थी वह औपचारिकता भी पूरी कर ली गयी है। अगले सप्ताह तक इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
फुल ऑटोमेटिक होगा संचालन, रात को भी कर सकेंगे सवारी
अब तक रोपवे मैनुअल मोड पर संचालित किया जाता था। मगर करीब 1.32 करोड़ की लागत से हुए कार्यों के बाद सिस्टम ऑटोमेटिक कर दिया गया है। जिसमें कई सेफ्टी फीचर भी लगाए गए है। रोहित मीणा ने बताया कि पूर्व में केवल शाम छह बजे तक ही इसका संचालन किया जाता था। मगर अब रात को भी इसे संचालित करने की योजना है।
घाटे से उभरेगा संचालन, स्थानीय लोगों को भी मिलेगी राहत
बीते एक वर्ष में रोपवे का संचालन नहीं होने से निगम को करीब चार करोड़ की चपत लग चुकी है। वही बड़ी आबादी वाले क्षेत्र स्नोव्यू के बाशिंदों को आवागमन में बेहद परेशानी झेलनी पड़ी। रोपवे के संचालन से जहा निगम की आय के साधन खुलेंगे। वही लोगों को भी आवागमन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही करीब एक वर्ष बाद पर्यटक भी इसकी सैर कर झील और शहर की सुंदरता निहार पाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रो में पार्किग स्थलों की समस्या का समाधान ढूंढा जाए,

Wed Feb 17 , 2021
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रो में पार्किग स्थलों की समस्या का समाधान ढूंढा जाए,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री  रेखा आर्य, विधायक  वंशीधर […]

You May Like

Breaking News

advertisement