उत्तराखंड:-दुखद घटना, तेंदुए ने महिला को मार डाला, तीन दिन बाद झाड़ियों में मिला शव,

उत्तराखंड:-दुखद घटना,
तेंदुए ने महिला को मार डाला, तीन दिन बाद झाड़ियों में मिला शव,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्याल्दे ब्लॉक के बरंगल गांव के किमबगड़ तोक में तेंदुए ने 50 वर्षीय महिला को मार डाला। महिला तीन दिन से लापता थी। बुधवार को उसका क्षत विक्षत शव गांव से 200 मीटर दूर झाड़ियों में बरामद हुआ। जौरासी के रेंजर मोहन राम आर्य ने आशंका जताई कि पूर्व में आदमखोर घोषित तेंदुए ने ही महिला को अपना शिकार बनाया होगा। घटना से बरंगल समेत आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं।
किमबगड़ तोक निवासी शांति देवी (50) घर पर अकेले रहती थी। वह तीन दिन से लापता थी। ग्रामीण उसकी ढूंढखोज में लगे थे। महिला के घर के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे गए। बुधवार को ग्रामीणों और उप वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र आर्य के नेतृत्व में टीम ने महिला की फिर खोजबीन की तो घर से करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना पर राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
108 एंबुलेंस से महिला का शव सीएचसी देघाट लाया गया, जहां रानीखेत से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। सूचना पर तहसीलदार भिकियासैंण निशा रानी, कानूनगो शंकर गिरि, राजस्व एसआई धीरज कुमार, रेंजर मोहन राम आर्य भी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने तहसीलदार और रेंजर से तेंदुए से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोरखपुर-बस्ती पुलिस का दारोगा ही निकला लुटेरों का सरगना, साथ के दो सिपाहियों के साथ कर रहा था लूट, दोनो की हुई गिरफ्तारी

Thu Jan 21 , 2021
गोरखपुर-बस्ती पुलिस का दारोगा ही निकला लुटेरों का सरगना, साथ के दो सिपाहियों के साथ कर रहा था लूट, दोनो की हुई गिरफ्तारी गोरखपुर-बस्ती पुलिस का दारोगा अपने दो सिपाहियों के साथ लूट का वारदात किया था सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है कल सर्राफा कारोबारियों से की थी […]

You May Like

advertisement