उत्तराखंड:दुखद: भूस्खलन की चपेट में आई गोशाला, कई मवेशियों की मौत, रेस्क्यू जारी

दुखद: भूस्खलन की चपेट में आई गोशाला, कई मवेशियों की मौत, रेस्क्यू जारी।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

कपकोट: उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है कहीं जगह सड़कें बाधित होने की सूचना भी आ रही है। वही इस बीच कल नैनीताल के पास वीरभट्टी में उस वक्त पहाड़ी गिर गई जब वहां से तमाम वाहन गुजर रहे थे और यात्री बस इस मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई जिसमें कई यात्री भी सवार थे।
वही आज सुबह कपकोट के दोबाड़ गांव में एक पशुशाला भूस्खलन की चपेट में आ गई। हादसे में दो दर्जन मवेशियों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। जिससे किसान का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों द्वारा मलबे में दबे मवेशियों के शवों को निकाला जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसा आज सुबह चार बजे हुआ है।यहां अतिवृष्टि के कारण ग्राम दोबाड़ में लोकपाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन शुरू हुआ। पशुशाला में हादसे के वक्त दो दर्जन पशु जिसमे 2 बैल, एक दुधारू गाय, एक बछिया, 12 बड़ी और 8 छोटी बकरियां बंधे हुए थे। भूस्खलन की चपेट में गौशाला आ गई। देखते ही देखते पूरी पशुशाला मलबे के नीचे दब गई। जिसमें दबकर सभी मवेशियों की मौत हो गई। वहीं पहाड़ टूटने की आवाज़ सुन ग्रामीण बाहर निकल आए।

बारिश के थोड़ा कम होने पर रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया हैं। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को भी सूचित किया गया है। वहीं मवेशियों को मलबे से निकालने का किया जा रहा है।गौरतलब है कि पहाड़ पर लगातार पहाड़ टूटने का सिलसिला जारी है। जो कई ज़िंदगियों को लील चुकी है। कई लोगों का सब कुछ खत्म हो गया। कई मकान ज़मीदोज़ हो चुके हैं। तो कई वाहन भी पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आ चुके हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी रागनियों से सजी कला परिषद की साप्ताहिक संध्या, लोक कलाकारों ने मचाई धूम

Sat Aug 21 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 धमेंद्र सिंह, वेदप्रकाश अत्री और समुंद्र लाल ने सुनाई रागनियां, श्रोताओं से बटौरी वाहवाही। तू सुण गीता का ज्ञान, शरीर मरा है अमर आत्मा सुनाकार किया लोगों को गदगद। कुरुक्षेत्र 21 अगस्त :- हरियाणा कला परिषद द्वारा मनोहारी सावन उत्सव के […]

You May Like

advertisement