उत्तराखंड: पंत नगर पहुंचे उप राष्ट्रपति,

जफर अंसारी

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उत्तराखण्ड के राज्यपाल व विवि के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह तथा कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया,

इसके उपरांत उप राष्ट्रपति तराई भवन पहुंचे जहाँ पर उन्होंनेें अपनी धर्मपत्नी डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ चंदन का पौधारोपण किया।

इसके बाद उप राष्ट्रपति ने नाहेप भवन में लगाये गये कृषि उत्पाद स्टालों का निरीक्षण किया व कृषि संग्रहालय का भ्रमण किया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पंतनगर विवि के कृषि संग्रहालय का भ्रमण कर विवि के छह दशक की पूरी गाथा जानी व विवि की स्थापना, हरित क्रांति को इतिहास से जुड़ी तस्वीरों और दस्तावेजों के माध्यम से जाना। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. शिवेंद्र कुमार ने उप राष्ट्रपति को संग्रहालय की विशेषताएं बताई। संग्रहालय देख उप राष्ट्रपति काफी प्रभावित हुऐ। उप राष्ट्रपति महोदय ने संग्रहालय की तारीफ की।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी: भीषण गर्मी ने किया आम जन मानस का जीना मुश्किल,

Thu May 30 , 2024
जफर अंसारी इन दिनों रिकार्ड तोड़ पड़ रही गर्मी ने आमजनमानस का जीना मुहाल कर दिया है। शहरों की सड़ी गर्मी से निजात पाने के लिए कुमाऊं पहुंच रहे पर्यटकों का कहना है, कि यहां के तापमान को देखते हुए अनुमान नहीं लगाया था कि यहां भी गर्मी इस कदर […]

You May Like

Breaking News

advertisement