उत्तराखंड:- विजय मशाल, सैनिक स्कूल घोड़ा खाल पहुँची विजय मशाल,

उत्तराखंड:- विजय मशाल,
सैनिक स्कूल घोड़ा खाल पहुँची विजय मशाल,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

नैनीताल। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को शुक्रवार को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। शुक्रवार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जलाई गई 4 स्वर्णिम विजय मशालों में से एक मशाल सैनिक स्कूल घोड़ाखाल लाई गई। जिससे विद्यालय गर्वान्वित हो उठा। विद्यालय के मुख्य गेट से चार एनसीसी कैडेटों द्वारा विजय मशाल को मुख्य मंच तक ले जाकर स्थापित किया गया। जहां मंच से विद्यालय के उप प्रधानाचार्य टी रमेश कुमार ने विजय मशाल को विद्यालय लाए जाने का कारण व विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
शुक्रवार को दोपहर करीब सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचा। जहां विद्यालय के उप प्रधानाचार्य टी रमेश कुमार व विद्यालय के कैडेटों ने सलामी देकर स्वागत किया । जिसके बाद कैडेट सौरभ, राहुल, शालिनी व राखी ने विजय मशाल को हाथों में लेकर परेड करते हुए मुख्य मंच पर ले जाकर स्थापित किया। मंच से सम्बोधित करते हुए उप प्रधानाचार्य टी रमेश कुमार ने बताया कि 16 दिसम्बर 1971 को भारत पाकिस्तान के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को परास्त कर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इस युद्ध मे पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। पाकिस्तान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी ने भारतीय सेना के सामने हथियार डाल दिए।
इसका असर यह हुआ कि युद्ध के 13 दिनों में ही पाकिस्तान को करारी हाल का सामना करना पड़ा। इस ऐतिहासिक विजय की दास्तान लोगों को सुनाने के लिए ही स्वर्णिम मशाल देश भर में घूर रही है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल देश को अनेक सैन्य अफसर दिए इसलिए विजय मशाल विद्यालय में भी लाई गई। ऐसा पल विद्यालय के इतिहास में पहली बार आया है। उप प्रधानाचार्य ने बताया कि जिन क्षेत्रों के वीर जवान युद्ध मे शहीद हुए हैं, वहाँ की मिट्टी वहीं एकत्रित कर के ले जाई जा रही है। विद्यालय में विजय मशाल का आना एक ऐतिहासिक पल है।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह

Fri Jan 15 , 2021
रिपोर्ट लखनऊ चीफ बियरो पूनम शर्मा शास्री दिनांक 15 ,01. 2021 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह , साईं भजन, तहरी भोज व स्थापना दिवस का कार्यक्रम पटेल पार्क स्थित बड़ा चांदगंज कपूरथला लखनऊ में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर […]

You May Like

advertisement