उत्तराखंड: मौसम अलर्ट!

प्रभारी संपादक उत्तराखंड

साग़र मलिक

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन शनिवार से यह फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, आज यानी शुक्रवार को प्रदेश में आमतौर पर मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड में बीते रविवार से मंगलवार के बीच भारी बारिश ने कहर बरपाया। कुमाऊं में जानमाल का भारी नुकसान हुआ। जबकि, गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अक्टूबर में हुई रिकार्ड बारिश के चलते अचानक आपदा के हालात पैदा हो गए थे। हालांकि, मौसम ने अब कुछ राहत जरूर दी है। गुरुवार को पूरे दिन देहरादून समेत ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद कुछ इलाकों में एक बार फिर बादल मंडराने लगे और बूंदाबांदी के आसार बन गए।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शनिवार से मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਹੁਣ ਮੰਗਲਵਾਰ, ਵੀਰਵਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਲੱਗਿਆ ਕਰਨਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਫ਼ਤ ਕਰੋਨਾ ਮੈਗਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਕੈਂਪ

Fri Oct 22 , 2021
ਹਰ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਦੂਜੀ ਡੋਜ਼ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਟੀਕਾਕਰਨ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲੇਗੀ ਪਹਿਲ:-ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ, 22 ਅਕਤੂਬਰ: [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] :=ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿੱਚ ਕਰੋਨਾ ਦੀ ਸੈਂਪਲਿੰਗ ਅਤੇ ਵੈਕਸੀਨੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਿਆਂ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ […]

You May Like

advertisement