उत्तराखंड: दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट मे आकर महिला की मौत,

वी वी न्यूज

देहरादून : टिहरी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही एक बस के नरेंद्रनगर में ब्रेक फेल हो गए। जिसके चलते बस के पीछे खड़ी महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या(Uk07 PA3036) उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। नरेंद्रनगर के बगड़धार में बस रुकी थी। इस दौरान सवारियां वहां उतर गई थीं। लेकिन दोबारा बस को स्टार्ट करते ही उसके ब्रेक फेल हो गए।

अनियंत्रित होकर बस पीछे की ओर चली गई। इस दौरान वहां खड़ी महिला सवारी चंखी देवी(55) पत्नी भगवान सिंह, ग्राम- कोटि रोल्यालु, पोस्ट काफलवानी तहसील कंडीसैंड बस की चपेट में आ गई। महिला को आनन फानन उपचार के लिए राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी

Sun Dec 31 , 2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंड महारजगंज के तेरही ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे […]

You May Like

advertisement