उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग की होगी मरम्मत

उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग की होगी मरम्मत,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री ने पिछले साल मानसून अवधि में यमुनोत्री धाम को जाने वाले जानकी चट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग के स्थान भंगेलीगाड (किलोमीटर 03) पर 100 मीटर लंबे भाग में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण-मरम्मत के लिए 50 लाख की राशि आवंटित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार वर्तमान में इस स्थान पर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तैयार कर इसे खोला गया है। पर आगामी यात्रा काल में यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के सुचारू आवागमन तथा खाद्यान-गैस आदि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए इस क्षतिग्रस्त स्थान की मरम्मत जरूरी है। इस पर मुख्यमंत्री ने इसके लिए धनराशि आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दिनांक 18 एवं 19 फरवरी, 2021 को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे

Tue Feb 16 , 2021
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दिनांक 18 एवं 19 फरवरी, 2021 को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे।जफर अंसारीमुख्यमंत्री दिनांक 18 फरवरी को देहरादून से सांय 04 बजे प्रस्थान कर एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी, नैनीताल सांय 05 बजे पहुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र एफटीआई सभागार में सांय 05ः05 कार्यकर्ताओं के साथ संवाद […]

You May Like

Breaking News

advertisement