उत्तराखंड: योग दिवस का आयोजन किया गया, संत निरंकारी मिशन और आयुष योग और आयुर्वेद विभाग द्वारा,

संत निरंकारी मिशन एवं आयुष योग और आयुर्वेद विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संवाददाता राजकुमार केसरवानी हल्द्वानी

वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत वन वल्र्ड वन हेल्थ विषय पर आयोजित

         संत निरंकारी मिशन ब्रांच हल्द्वानी एवं आयुष योग और आयुर्वेद विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 21 जून, 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर  वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत ‘वन वल्र्ड, वन हेल्थ’ विषय अनुसार प्रातः 6.00 से   8.00 बजे तक योगाचार्य पाला मेहता  के निर्देशन में क्वीन्स पब्लिक स्कूल, नैनीताल रोड हल्द्वानी में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक वंशीधर भगत  कालाढूंगी क्षेत्र ने दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम की शुरुआत की । इसमें करीब 130 संत निरंकारी सेवादल, एस एन सी एफ के सेवादारों व करीब 125 अन्य लोगों ने भाग लिया,

        सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के निर्देशन में जहां आध्यात्मिक जागरूकता को अधिक महत्व दिया जा रहा है वहीं समाज कल्याण के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागदर्शन देने हेतु अनेक परियोजनाओं को क्रियान्वित रूप से संचालित किया जा रहा है। मिशन इन गतिविधियों के लिए सदैव सराहा एवं प्रशंसा का पात्र भी रहा है। सत्गुरु माता जी का यही कहना है कि हम सभी में आध्यात्मिक जागृति तभी संभव है जब हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तभी हम सभी का संपूर्ण सर्वांगीण विकास हो सकता है। अतः हमें समय समय पर स्वास्थ्य जागरूकता हेतु भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए ताकि हम तन एवं मन से स्वस्थ रह सके।

        ‘योग दिवस’ कार्यक्रम का विशाल रूप में आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष के 400 से अधिक स्थानों पर, संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा  के निर्देशन में उत्साहपूर्वक किया जायेगा। जैसा कि विदित ही है कि वर्ष 2015 से ही संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन द्वारा ‘योग दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

        भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का विषय -वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत ‘वन वल्र्ड, वन हेल्थ’ रखा गया है। योग भारत की प्राचीन परंपरा की एक अमूल्य देन है। यह व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली रूप है जिसके माध्यम से ना केवल शरीर के अंगों अपितु मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अतिरिक्त मानसिक समस्याओं से भी निदान प्राप्त किया जा सकता है। निरंतर योगाभ्यास द्वारा तेज दिमाग, स्वस्थ दिल, सकारात्मक भावों की जागृति और एक सुकून भरी जीवनशैली संभव है। अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर हम न केवल तनाव मुक्त बन सकते है अपितु एक आनंद वाली सरल जीवन जीने की प्रेरणा भी हम सभी को प्राप्त होती है। वर्तमान समय की भागदौड़ को देखते हुए आज योग की नितांत आवश्यकता भी है। विश्व के लगभग सभी देशों द्वारा योग की इस संस्कृति को सहज रूप में अपनाया जा रहा है।

        सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने भी अपने विचारों में ‘स्वस्थ मन सहज जीवन’ अपनाने का दिव्य मार्गदर्शन देते हुए यही समझाया कि हमें अपने शरीर को निरंकार प्रभु की अमोलक देन समझते हुए उसे स्वस्थ एवं सेहतमंद बनाए रखना है। अतः ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का उद्देश्य यही है कि हमें भागदौड़ वाली जिदंगी में अपनी सेहत पर और ध्यान देते हुए उसे बेहतर एवं उत्तम बनाते हुए अच्छा जीवन जीना है

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या पुलिस ने हत्या के प्रयास मे वांछित 04 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Wed Jun 21 , 2023
अयोध्या:———थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या पुलिस ने हत्या के प्रयास मे वांछित 04 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तारमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याश्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या श्री मुनिराज जी के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा रोकथाम जुर्म जरायम व वाछिंत अभियुक्तो […]

You May Like

Breaking News

advertisement