उत्तराखंड:बड़ी खबर: गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड काँगेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून:उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ी घोषणा हो गई है पार्टी आलाकमान ने ले लिया है। फैसला जिसके तहत प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वही पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौप दी गई है। वही इसके साथ साथ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्षों के मॉडल को भी उत्तराखंड में आजमाया गया है। चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी कर दी गई है।

जिसमें कुमाऊँ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़, कांग्रेस के युवा नेता भुवन कापड़ी को जिम्मेदारी सौपी गई है। वही गढ़वाल से कांग्रेस के दलित चेहरे जीत राम आर्य और  कुमांऊ से  कांग्रेस नेता  रंजीत रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वही प्रदीप टम्टा को भी  कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है  भुवन कापड़ी को इसलिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, क्योंकि वो सीएम पुष्कर धामी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं इसलिए उनका कद बढाया गया है। वही हरीश रावत को भी चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है ।वही आर्येन्दर शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है
इस पूरे घटनाक्रम में सिर्फ हरीश रावत की चली है। और 2022 के चुनाव को देखते हुए यह नई टीम का गठन किया गया है अब देखना है कि कांग्रेस में जो गुटबाजी देखने को मिलती है। क्या उसको गणेश गोदियाल एक कर पाएंगे और 2022 कांग्रेस को जीत दिला पाएंगे यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:कांग्रेसी आलाकमान की सबको खुश करने की कोशिश, फिर भी विरोध के सुर उठने शुरू

Fri Jul 23 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून: कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड की कमान गणेश गोदियाल के हाथों दि है। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 2022 के लिहाज से कांग्रेस हाईकमान ने कोई भी कसर ऐसे नहीं छोड़ी है। जिससे उनको नुकसान का […]

You May Like

Breaking News

advertisement