उत्तराखंड:CM धामी ने परिवहन कर्मचारियों के लिए 34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है।
गौरतलब है कि कोरोना के कारण बसों का संचालन न होने से परिवहन निगम को घाटा होने से उसके कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हो पर रहा था। 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर व्यापक विचार विमर्श किया गया और परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन इत्यादि विषय के संबंध में सहायता के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:हरक सिंह बोले सुसंगत भू कानून उत्तराखंड की बड़ी जरूरत, देर की तो कही राज्य न हो जाए खोखला

Sat Jul 17 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक नई टिहरी। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में एक सुसंगत भू कानून की बेहद जरुरत है। अगर इसमें देर की गई तो कहीं ऐसा न हो कि उत्तराखंड खोखला हो जाए। वन मंत्री भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए टिहरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement