उत्तराखंड:UPNL कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन, जानिए कितने रुपयों का कर्मियों को होगा फायदा


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

उपनल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर कैबिनेट की सब- कमेटी प्रारंभिक रूप से सहमत हो गई है। कमेटी का मानना है कि वर्तमान हालात में मानदेय पर संशोधन किया जाना चाहिए। लेकिन यह संशोधन कितना होगा, यह अभी तय नहीं है। उपनल से संभावित बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। अगली बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। सब कमेटी के अध्यक्ष काबीना मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में सब कमेटी की पहली बैठक में कर्मियों के वेतन के मामले पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्य न होने के बावजूद काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी बैठक में शामिल हुए।सूत्रों के अनुसार कमेटी ने केवल उपनल कर्मचारियों के वेतन विसंगति के मुद्दे पर ही चर्चा की।
कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन और जीएसटी मुक्त करने के मामलों पर बैठक में चर्चा नहीं हुई। ये तीनों प्रकरण सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन हैं। काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रदेश के ही बच्चे हैं और इनका मानदेय भी काफी कम है। इसमें संशोधन होना ही चाहिए। कमेटी अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से भी राय ली तो उन्होंने भी सहमति जताई। सूत्रों के अनुसार जोशी ने उपनल से मानदेय में संशोधन का प्रस्ताव मांगा है। अगले हफ्ते कमेटी की दूसरी बैठक में कमेटी इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी।
*उपनल कर्मियों का मानदेय
श्रेणी            तय मानदेय    इन हैंड
अकुशल       15,059           9,922
अर्द्धकुशल    17,217          11,330
कुशल          19,036          12,516
उच्च कुशल   21,095          13,859
अधिकारी     43,070          35,610 ( नोट: उपनल के स्तर से केवल 2.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज लिया जाता है। शेष कटौतियां कर्मचारियों के हित में विभिन्न मदों में काटी जाती हैं। )

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:नैनीताल हाईकोर्ट की मुख्य सचिव ओमप्रकाश की फटकार

Wed Jun 23 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक नैनीताल: नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर सरकार को फिर लगाई फटकार। 28 जून को सरकार को रिवाइज्ड जवाब के साथ दाखिल होने को कहा।हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा की सरकार की तैयारियों पर चीफ़ सेक्रेटरी से कई गंभीर सवाल खड़े किए। चारधाम यात्रा एसओपी पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement