आज पूरे विश्व में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ मनाया जाता है, और आज के दिन अरदास समाज कल्याण संस्था (ask) संस्था के युवा सदस्यों ने इस महामारी से ना डरते हुए,
बिन्दाल पुल के पास की बस्तियों में जाकर औरतों को आज के दिन के बारे में जानकारी दी और स्वास्थ्य और सफ़ाई के बारे मे सैनिटरी पैड, सैनिटाइजर, मास्क, जूस देकर जागरूक किया | ऋषिता , प्रियदिति प्रियंका ,ऋतिशा की टीम ने आज इस जागरूकता अभियान को अंजाम दिया
अरदास समाज कल्याण संस्था (आस्क ) द्वारा सिखों के पांचवे गुरु अरजन देव जी के 14 जून को आने वाले शहीदी पर्व तक रोजाना दिन में 12.30 बजे से 3.0 बजे तक चल रही छबील सेवा की शृंखला में आज की छबील सेवा जस्सी कलेक्शन, राजीव गांधी काम्प्लेक्स द्वारा करी गई | आज की छबील सेवा क|वली रोड, बल्लीवाला चौक, सहारनपुर रोड, रेलवे स्टेशन, झंडा बाजार और बिंद|ल पुल क्षेत्रो में लीची और आम के जूस के पैकेट बांट कर करी गई
संस्था की संस्थापक कमलप्रीत कौर ने सहयोग देने के लिए संस्था के सदस्यों के कार्य की सराहना करी और सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया |