उत्तराखंड: कांगेस का सरकार के खिलाफ उपवास और धरना, संकल्प रैली की परमिशन नही मिलने से नाराज…

देहरादून। कांग्रेस ने प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर धरना दिया और उपवास भी रखा। कार्यकर्त्ता हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के उपलक्ष्य में रैली की अनुमति नहीं मिलने पर नाराज हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार को घेरा। कहा, सरकार ने जानबूझकर आज प्रस्तावित रैली को अनुमति नहीं दी।

प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने 12 बजे से एक बजे यानी एक घंटे का उपवास रखा। उपवास के बाद गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि सरकार ने जानबूझकर के 10 नवंबर को प्रस्तावित संकल्प रैली को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी और आज ही हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर दिया। यह लोकतंत्र में तानाशाही है।

उन्होंने कहा, जब कांग्रेस ने रैली में आने वाले वाहनों की संख्या से लेकर सभी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवा दी थी तो फिर रैली करवाने की अनुमति किन कारणों से नहीं दी गई। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के इस तानाशाह रवैये के प्रदेश की जनता जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापस आने से बीजेपी डरी हुई है। पूरे कुमांऊ मंडल में आमजन में बीजेपी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस की रैली में भीड़ न जुटे इसलिए बीजेपी और सरकार ने कांग्रेस को रैली की अनुमति नहीं दी और खुद उसी समय व उसी दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर दिया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: महासंपर्क अभियान की शरुआत, मदन कौशिक ने किया आगाज....

Wed Nov 10 , 2021
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बुधवार को उत्तराखंड में पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज कर दिया। पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी दी। लोगों से साधा जाएगा संपर्कमदन कौशिक ने कहा कि एक लाख कार्यकर्ता अभियान से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement