वर्ष 2026 में सर्वश्रेष्ठ 96 प्रतिशत अंक पाने पर वैष्णवी रस्तोगी को किया गया सम्मानित

वर्ष 2026 में सर्वश्रेष्ठ 96 प्रतिशत अंक पाने पर वैष्णवी रस्तोगी को किया गया सम्मानित

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : साहित्यिक संस्था शब्दांगन के द्वारा शब्दांगन सभागार बिहारीपुर खत्रियान पर इस वर्ष 2026 में 25 उन सर्वश्रेष्ठ बच्चों का जमाबड़ा रहा, जिन्होंने प्रथम श्रेणी और उससे ऊपर विशेष योग्यता वाले अंक प्राप्त किए। इन बच्चों में कंपोजिट विद्यालय, बिहारीपुर की कक्षा 3 की छात्रा वैष्णवी रस्तोगी को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर शब्दांगन के महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, सदस्य विशाल शर्मा और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने सम्मानित किया। वैष्णवी रस्तोगी को खूबसूरत मुकुट, राधाकृष्ण की प्रतिमा, फूलों और सुनहरी माला से सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित बच्चों को विशेष पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर बच्चों ने गीत – संगीत , नृत्य और भजनों की प्रस्तुति से खूब आनंद लिया। आज ही दिवंगत हुईं स्वर सम्राट आशा भोंसले के गाए गीत ” झुमका बरेली वाला ” सभी बच्चों ने मिलकर उन्हें याद किया। तथा महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने बच्चों से अपील की कि अगले वर्ष और भी ज्यादा मेहनत करके सर्वश्रेष्ठ अंक लाएं और समाज एवं परिवार का नाम रोशन करें। सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने विशिष्ट सम्मान प्राप्त करने पर बधाइयां दीं।अंत में अलका त्रिवेदी ने स्वर सम्राट आशा भोंसले का जीवन परिचय पढ़कर बताया और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर आशा भोंसले को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
कार्यक्रम का संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार विशाल शर्मा ने व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति नीरू रस्तोगी, अलका त्रिवेदी, मीनू रस्तोगी, कंचन रस्तोगी , शिवांशी पचौरी, जाह्नवी गुप्ता, सोनी यादव, कलावती, रिया गुप्ता, रेयांश मिश्रा, पावनी रस्तोगी और वंश कक्कड़ की रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शौच के लिए गई महिला से गांव युवक ने की छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज

Tue Apr 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली :फतेहगंज पश्चिमी ,इलाके के एक गांव में शौच के लिए जंगल में गई महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।विरोध करने पर उसके साथ और मारपीट भी की।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।तहरीर के […]

You May Like

advertisement