चिकित्सा क्षेत्र के माध्यम से मानवता की सेवा करना लक्ष्य : वंदना चोपड़ा

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 अप्रैल : सीबीएसई बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम आते हैं। उत्तीर्ण होने वाले बच्चों सहित मां-बाप और सगे संबंधियों मे भी खुशी की लहर है। क्योंकि दसवीं कक्षा के बाद ही बच्चों के सपनों को उड़ान भरने के लिए नई डगर की शुरुआत होती है। चंडीगढ़ में पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे पत्रकार पवन चोपड़ा की सुपुत्री वंदना चोपड़ा ने भी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करते हुए 86 .02 नंबर प्राप्त कर मेरिट में स्थान पाया है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।
चिकित्सक बनना है लक्ष्य:वंदना।
दसवीं कक्षा में अच्छे अंक लेने पर वंदना चोपड़ा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य चिकित्सक बनना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया गया है। जिसके जरिए आप मानवता की निस्वार्थ भाव से सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में और भी कड़ी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेगी ।ताकि उसके सपने साकार हो सके। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और लगन से पढ़ाई कर समाज में एक अच्छा स्थान प्राप्त कर माता-पिता और परिवार का नाम रोशन करें। इसी प्रकार से मां-बाप भी विशेष कर लड़कियों को अधिक से अधिक पढ़ाई के लिए प्रेरित करें।
बेटी की उपलब्धि पर गर्व: चोपड़ा।
वंदना चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा ने कहा कि बेटी द्वारा दसवीं कक्षा में मेरिट में स्थान पाना उनके परिवार के लिए बहुत ही गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने आशा वक्त की है कि जिस प्रकार से वंदना का पढ़ाई के प्रति विशेष लगाव है ऐसे में एक दिन यह एक बड़ा मुकाम हासिल करेगी। उन्होंने भी बच्चों से मेहनत से पढ़ाई करने और मां-बाप को बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उनका हौसला बढ़ाने और हर वक्त उनके साथ खड़े रहने की अपील की।
दसवीं कक्षा में मेरिट में स्थान बनाने वाली वंदना चोपड़ा माता-पिता के साथ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूली शिक्षा के स्किल मॉडल का मसौदा तैयार

Fri Apr 17 , 2026
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में एजुकेशन कॉन्क्लेव आयोजित, सरकार को सौंपा जाएगा पॉलिसी डॉक्यूमेंट।औद्योगिक भागीदार, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और 100 से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपल ने किया पांच सत्रों में मंथन। पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 अप्रैल : स्कूली शिक्षा में स्किल एजुकेशन, नवाचार और औद्योगिक समन्वय से उसे भविष्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement