वाराणसी :जागते रहे क्योंकि शहर के हर चौराहे से गायब रहती है पुलिस रात में

पूर्वांचल ब्यूरो /अनुपम श्रीवास्तव

यदि आप पुलिस के भरोसे रात की नींद ले रहे हैं या फिर इस उम्मीद के साथ सड़क पर निकले हैं कि रास्ते में कोई अप्रिय घटना हुई और पुलिस सहायता करेगी तो भूल जाइए।
मंगलवार की रात रियल्टी चेक करने निकला और घूमकर चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी तो पुलिस नदारद नजर आई। शहर में आए दिन चोरी, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास की वारदात हो रही है, जिससे पुलिस की चौकसी पर सवाल उठने लगे हैं। इस रियल्टी चेक का वीडियो पुलिस अधिकारियों को भी भेजा जाएगा। हालांकि यह पुलिस के लिए आइना नहीं है, क्योंकि महकमे में कर्मठ पुलिसकर्मी भी हैं।
कमच्छा तिराहा पर पिकेट खाली, फैंटम के जवान मिले सुस्ताते

समय : 10.30 बजे

स्थान : कमच्छा तिराहा पुलिस पिकेट

दृश्य : पुलिस बूथ के बाहर दो प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठे पुलिसकर्मी महेंद्र व रविकांत यादव मिले। पिकेट ड्यूटी के बारे में पूछने पर बताया कि वह पिकेट पर नहीं, फैंटम दस्ते के हैं, अभी आए हैं, कुछ देर यहां बैठेंगे, फिर चले जाएंगे। इसके बाद बूथ सूना हो जाएगा, रोज की तरह।
भेलूपुर : क्या जनाब, क्या बात करते हैं

समय : 10.35 बजे

स्थान : भेलूपुर पानी टंकी पिकेट

दृश्य : पिकेट पर सन्नाटा, ड्यूटी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं। उधर से गुजर रहे क्षेत्र निवासी मन्नान ने कहा कि क्या जनाब, क्या बात करते हैं, यहां रात तो क्या, दिन में भी कभी कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं दिखता।

विजया तिराहा पर दूर-दूर तक खाकी का पता नहीं

समय : 10.45 बजे

स्थान : विजया तिराहा

दृश्य : दूर-दूर तक पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है। जबकि यहां पिकेट ड्यूटी लगती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाराणसी :वाराणसी में स्वयंसेवकों ने लिया चांदनी में रखी खीर का प्रसाद

Wed Oct 20 , 2021
पूर्वांचल ब्यूरो /अनुपम श्रीवास्तव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाई गई। गौतम नगर के कार्यकर्ताओं ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर पहडिय़ा स्थित तालाब व लोहिया नगर कम्युनिटी हाल में आयोजन किया।पहडिय़ा पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि के […]

You May Like

advertisement