नेहरु युवा केंद्र द्वारा नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए की जा रही है विभिन्न गतिविधियां

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र 10 नवंबर :- जिला युवा अधिकारी मिशा ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए कितना घातक है। इस बारे में जन जागरूकता के लिए नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत युवाओं को इस बुराई को त्यागने व दूर रहने का संदेश देने में जुटे हुए है। देश को नशामुक्त बनाने की सार्थक पहल के साथ ही एक स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश को विकास के पथ पर पूरी तरह से अग्रसर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि पहले समाज को नशा मुक्त किया जाए। इसके लिए खासकर युवाओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि सही मायने में वही देश का भविष्य है। इस सोच को सभी वर्ग और समुदाय के सहयोग से ही साकार किया जा सकता है। इस कार्य में जुटे नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर नशे से होने वाले नुकसान को बताने के साथ ही घर-परिवार व समाज पर पड़ने वाले उसके असर के बारे में भी जन जन को जागरूक कर रहे है। यह सभी नशे मानसिक अस्वस्थता की उपज भी हो सकते हैं, इसलिए युवा पीढ़ी को इससे उबारना बहुत ही जरूरी है। नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र व जिला समाज कल्याण विभाग के समन्वय से जन-जन तक नशा मुक्ति के संदेश को पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जागरूकता का उदेश्य जिला में नशे की रीढ़ को तोड़ना है और एक जन अभियान के रूप में इसे लेकर नशे को जमीन स्तर पर खत्म करवाने में सहयोग करना है। नशा मुक्त अभियान में युवा अहम भूमिका निभा सकते है। युवा ऊर्जावान होता है, जो रचनात्मक कार्य करने में सक्षम है। नशा के खिलाफ युवा शक्ति एकजुट हो और नशा मुक्त अभियान के सहयोग के लिए आगे आए। इस मौके पर लेखा सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक कांता देवी, एमटीएस अमित शर्मा, सुरेश सैनी, विजेता सैनी, दीपक योगी, वीरेंदर, अमनप्रीत, सुखचैन, शुभम, मनप्रीत आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या संवाददाता: अंडा, मास, मदिरा की बिक्री रोकने को सौपा ज्ञापन...

Wed Nov 10 , 2021
अयोध्या:————-परिक्रमा के दौरान 14 को उसके भीतर मांस मदिरा पर तत्काल रोक लगाने के लिए तपस्वी छावनी के महंत पहुंचे डीएम के दरबारमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याजगदगुरु परमहंसाचार्य पहुंचे जिलाधिकारी आवास।चौदह कोसी परिक्रमा क्षेत्र में अंडा,मांस मदिरा की बिक्री बंद करने को लेकर सौंपा ज्ञापन।जगदगुरु परमहंसाचार्य का बयान पूर्व जिलाधिकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement