डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विविध गतिविधियों का आयोजन

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 जुलाई : मेरा युवा भारत केंद्र, कुरुक्षेत्र द्वारा एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर भाषण, निबंध प्रतियोगिता एवं राष्ट्र जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर विशाल शर्मा, उर्वशी शर्मा तथा प्रधानाचार्या ममता शर्मा उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में लगभग 180 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत किए तथा राष्ट्र जागरूकता रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक कर्ण गाबा एवं अनमोल बुधिराजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रो. बिंदु शर्मा को मिला आईएमसी एंड एमटी के निदेशक का कार्यभार

Tue Jul 7 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसी एंड एमटी) के निदेशक का कार्यभार प्रो. (डॉ.) बिंदु शर्मा को सौंपा गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।लोक सम्पर्क […]

You May Like

Breaking News

advertisement