जयराम पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया जागरूक।

कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की 12 वीं कक्षा की छात्रा स्मरण ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर कहा कि पर्यावरण में विविधता लाने, समाज को जागरूक व शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिका ने की और आज पूरे विश्व के 192 देश पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। पृथ्वी दिवस पर जयराम पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन में किया गया। कक्षा नर्सरी व के.जी. के विद्यार्थियों ने ग्लोब में रंग भरो, कक्षा तीसरी से 5 वीं के विद्यार्थियों को पृथ्वी बचाओ पर पोस्टर बनाना, कक्षा छठी से 8 वीं के विद्यार्थियों के लिए पृथ्वी संरक्षण पर क्लॉज बनाना, 9वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता एवं नाटक में उत्साह के साथ भाग लिया। इसी अवसर पर जूनियर विंग के विद्यार्थियों हरी पोशाकें पहन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को बताया कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जो मानव तथा अन्य प्राणियों की रक्षा ही नहीं करती बल्कि मानव के अत्याचारों को सहते हुए भी सृष्टि की रक्षा कर रही है। पृथ्वी की रक्षा के लिए हमें पृथ्वी को साफ स्वच्छ प्रदूषण मुक्त रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
जयराम पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थी अपने पोस्टरों को दिखाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਵਿਸ਼ਵ ਧਰਤੀ ਦਿਵਸ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸੰਭਾਲ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ-ਕੁਮਾਰ</em>

Fri Apr 22 , 2022
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 22 ਅਪ੍ਰੈਲ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:- ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦਾ 400 ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਉਤਸਵ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀਆਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਸੀਆ ਰਾਮ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਅਤੇ ਟਰੱਸਟ ਸਦਾਵਰਤ ਪੰਚਾਇਤੀ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ਵ ਧਰਤੀ ਦਿਵਸ, ਵਾਤਾਵਰਣ ਸੰਭਾਲ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾ ਕੇ […]

You May Like

advertisement