जयराम विद्यापीठ में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ मां दूर्गा के विभिन्न स्वरूपों का हुआ पूजन

जयराम विद्यापीठ में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ मां दूर्गा के विभिन्न स्वरूपों का हुआ पूजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान से होता है दुश्मनों का विनाश।
 
कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ में नवरात्रों के अवसर पर विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा निरंतर श्री दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान किया जा रहा है। नौ दिवसीय नवरात्र दुर्गा पाठ अनुष्ठान करवा रहे आचार्य प्रतीक शर्मा ने बताया कि मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है। दुर्गा सप्तशती पाठ को सनातन धर्म में बेहद शक्तिशाली वर्णित किया गया है। इस अनुष्ठान से बिगड़े हुए ग्रहों की स्थिति को सही किया जा सकता है और सौभाग्य इस विधि के बाद साथ देने लगता है। आचार्य प्रतीक ने बताया कि वेदों में दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान की महिमा के बारे में यहाँ तक बोला है कि अनुष्ठान के बाद दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। इसी अवसर पर चौथे दिन अनुष्ठान के उपरांत कन्या पूजन किया गया। विद्यापीठ में ब्रह्मचारी और ब्राह्मण नियमित दुर्गा सप्तशती पाठ कर रहे हैं।
इस अवसर पर सत्यवान ब्रह्मचारी, केके कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में नवरात्र अवसर पूजन करते हुए ब्रह्मचारी एवं ब्राह्मण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर में रैंक मिला

Thu Apr 3 , 2025
जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर में रैंक मिला। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। एनसीसी छात्राओं को प्रतिभा अनुसार राष्ट्रीय कैडेट कोर रैंक मिले। कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement