माल्यार्थ फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : दिल्ली, बरेली के वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा च्यवन द्वारा अखिल भारतीय संस्था माल्यार्थ फाउंडेशन की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर द्वारका सेक्टर 14 स्थित कौटिल्य अपार्टमेंट्स में आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष शोभनाथ गौतम तथा आर डब्ल्यू ए चेयरमैन के. एन. महतो के सानिध्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई गई।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजाति के अनेकों पौधों का रोपण ओम अपार्टमेंट के अरविंद जी, एवं राधिका अपार्टमेंट के सुरेंद्र मिश्रा जी, माल्यार्थ फाउंडेशन की पदाधिकारी अदिति अस्थाना एवं डॉक्टर वर्षा सिंह तथा अनेकों गणमान्य व्यक्तियों तथा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।तथा ऋषि कुमार शर्मा च्यवन द्वारा अपने संबोधन में पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा सभी लोगों से पर्यावरण जागरूकता हेतु अपने परिचितों एवं संबंधियों को प्रेरित करने का आवाह्रन किया गया,तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर शोभनाथ गौतम एवं के.एन. महतो ने भी उपस्थित समस्त जनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इसके संरक्षण हेतु व्यक्तिगत प्रयास करने पर बल दिया गया।कार्यक्रम में पर्यावरण पर कुछ कवि- कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं भी प्रस्तुत कीं, जिनमें विशेष रूप से डॉक्टर वर्षा सिंह एवं अदिति अस्थाना की रचनाएं प्रभावशाली रहीं। इन समस्त कार्यक्रमों को आयोजित करने का माल्यार्थ फाउंडेशन का उद्देश्य विभिन्न समुदायों को जागरुक एवं प्रोत्साहित करके पर्यावरण को सुंदर, संतुलित, और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करने का था। इस अवसर पर उपस्थित समस्त गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्थ फाउंडेशन के उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इन समस्त कार्यक्रमों में समिति के बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया, जिनमें में लक्षिता अस्थाना, रेयांश अस्थाना एवं रायान राना आदि का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया गया शर्बत वितरण

Sat Jun 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में ज्येष्ठ माह के निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर शर्बत वितरण प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया एवं बताया गया कि ज्येष्ठ माह बहुत ही पवन माह होता […]

You May Like

Breaking News

advertisement