![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220309-WA0006-1024x473.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220309-WA0005-1024x462.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
आज मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आर एस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम को आयोजित किया गया ।इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः प्रार्थना सभा में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संबोधित कर महिला सशक्तिकरण ,छात्राओं को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बनने व पठन-पाठन पर विशेष रूप से चर्चा की। इस अवसर पर मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में दार्जिलिंग की शिक्षिका मनीषा कुमारी, पंजाब से आई शिक्षिका रूबी रानी, नागालैंड की शिक्षिका प्रिया
, मौसमी सहा ,व पुष्पा गुप्ता आदि ने संबोधित किया ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष रूप से चर्चा की। इस अवसर पर मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर संजय प्रधान ने भी संबोधित करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व वर्तमान परिवेश में छात्राओं को ऊंचाइयों पर बढ़ने के बेहतर उपाय बताएं ।आज इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं को बस परिवहन के माध्यम से कुशियार गांव स्थित डायवर्सिटी पार्क का भ्रमण कराया गया। बच्चे हर्षोल्लास से पार्क का आनंद लिए बच्चों को इस अवसर पर बिस्कुट भी वितरण किया गया।