अतरौलिया:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरुकता से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरुकता से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय क्षेत्र के टंडवा खानपुर गांव में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से  स्थानीय थाना द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा अन्य स्थितियों में महिलाओं को शिकायत करने के लिए विभिन्न नंबरों जैसे 1090 वुमन हेल्पलाइन नंबर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1098, 102, 108 ,112 आदि नंबरों के विषय में महिलाओं को बताया गया। ग्रामीण महिलाओं एवं छात्राओं को समझाते हुए पुलिस कर्मियों ने बताया कि इन नम्बरों पर फोन करके मदद ली जा सकती है। इसके अलावा थाने पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है जहां महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान चौथी राम कनौजिया, महिला कांस्टेबल खुशबू सिंह, चांदनी मौर्या सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया:शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्र का उदघाटन

Sat Sep 25 , 2021
शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्र का उदघाटन विवेक जायसवाल की रिपोर्टबुढ़नपुर आजमगढ़ बता दें कि अतरौलिया विकासखंड के छितौनी खास स्थित नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का शुक्रवार को महिला ग्राम प्रधान विमलेश ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सीडीपीओ सीता यादव तथा ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार भी मौजूद […]

You May Like

advertisement