अग्निहोत्र के साथ वैदिक नववर्ष का स्वागत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 9 अप्रैल : सैक्टर 17 स्थित वैदिक धाम मार्किट में आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्त्वाधान में वैदिक नववर्ष, विक्रमी सम्वत् 2081 के शुभारम्भ पर अग्निहोत्र कर नये साल का स्वागत किया गया। सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक महाशय जयपाल आर्य जी के ब्रह्मत्व में सम्पन्न हुए विशेष यज्ञ में उप समिति प्रधान राजकुमार गर्ग मुख्य यजमान रहे। साथ ही प्रचार प्रमुख विशाल आर्य, शुभम् आर्य, अर्जुन आर्य, बलबीर सिंह व मार्किट के अन्य दुकानदारों ने यज्ञ में आहुति देकर नये वर्ष हेतु मंगलकामनाएं की। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान सेठ राधाकृष्ण आर्य के निर्देश पर आज हरियाणा के विभिन्न आर्य समाजों में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में हवन-प्रवचन के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
राजकुमार गर्ग ने कहा कि हमारे देश से अंग्रेज तो वर्षों पहले चले गये मगर उनके चलाए कुछ नियम आज भी हमारे देश में चल रहे है जबकि अंग्रेजों से पूर्व भी हमारा यह देश साधन-सम्पन्न और वैभवशाली था। उन्होंने खासतौर से युवाओं से आह्वान किया कि हमारा नववर्ष विक्रमी सम्वत् के साथ आरम्भ होता है, अंग्रेजी कैलेण्डर के हिसाब से नहीं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वैदिक नववर्ष के इस सुअवसर पर अपने घरों के ऊपर ‘ओ३म्-ध्वज’ लगाकर हवन-यज्ञ करें और अपने बच्चों को अपनी वैदिक संस्कृति और संस्कारों से रूबरू कराएं।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निहोत्र के साथ वैदिक नववर्ष का स्वागत

Tue Apr 9 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 9 अप्रैल : सैक्टर 17 स्थित वैदिक धाम मार्किट में आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्त्वाधान में वैदिक नववर्ष, विक्रमी सम्वत् 2081 के शुभारम्भ पर अग्निहोत्र कर नये साल का स्वागत किया गया। सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक महाशय जयपाल आर्य जी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement