सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर दी जान

सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर दी जान

✍️ संजीव प्रजापति

कन्नौज। तालग्राम क्षेत्र मे पत्नी के वियोग में एक सब्जी विक्रेता ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम सलमेपुर निवासी अवनीश शर्मा (35) इलाकाई बाजारों में सब्जी की दुकान लगता था। बुधवार खाना पीना करने के बाद परिजन सोने चले गए। तभी देर रात घर के अंदर बने कमरे में अवनीश शर्मा ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक की पत्नी स्वाती पति से नाराजगी के चलते करीब तीन माह से मायके में रह रही है। जिसके चलते मृतक काफी परेशान रहता था। मृतक अवनीश के एक छह वर्षीय पुत्र व एक साल की पुत्री है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकश शर्मा ने बताया कि घटना के परिजनों ने थाने में कोई सूचना नहीं दर्ज कराई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>गांव में जन चौपाल लगाकर अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं</em>

Fri Jan 20 , 2023
गांव में जन चौपाल लगाकर अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं जलालाबाद कन्नौज संवाददाता मतीउल्लाह शासन के निर्देशन में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन होना है।इसी क्रम में ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीरपुर,बछज्जापुर में खण्डविकास अधिकारी आरके वर्मा की अध्यक्षता में जनचौपाल लगाई गई।चौपाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement