राशनकार्ड ई-केवाईसी के लिए विशेष शिविर, छूटे सदस्यों का होगा सत्यापन*

पिपरिया में 5 अप्रैल को कैंप, बोड़ला, पंडरिया, पांडातराई, सहसपुर लोहारा में 6 अप्रैल से शुरुआत

कवर्धा, 04 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में राशनकार्डधारियों के ई-केवाईसी से वंचित सदस्यों का डाटा संकलन सुनिश्चित करने हेतु खाद्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ई-केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

   इसी क्रम में रविवार, 5 अप्रैल को पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर विशेष ई-केवाईसी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राशनकार्ड से जुड़े ऐसे सदस्यों का सत्यापन किया जाएगा, जिनका अब तक ई-केवाईसी नहीं हो सका है। विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

    वहीं बोड़ला, पण्डरिया, पांडातराई और सहसपुर लोहारा क्षेत्रों में यह विशेष शिविर सोमवार, 6 अप्रैल से प्रारंभ होंगे। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए समय पर ई-केवाईसी पूर्ण कराने का आग्रह किया है, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ निर्बाध रूप से लिया जा सके।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत

Wed Apr 8 , 2026
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के […]

You May Like

advertisement