एम एन बादल
पूर्णिमा। सुमरित हाई स्कूल खेल मैदान (स्टेडियम) का बहुत ही बुरा हाल है ।
कितने राजनीति पार्टी के माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं माननीय मंत्री महोदय आए और गए लेकिन बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय खेल मैदान परिसर की स्थिति जस के तस है।
दुर्भाग्य है हमारे बिहार का शासन, प्रशासन एवं माननीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं जाता है।
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी लगभग 35 वर्ष, लगभग राष्ट्रीय जनता दल 17 वर्ष की सरकारें रही है। अभी वर्तमान में जनता दल यूनाइटेड + भारतीय जनता पार्टी लगभग 15 वर्ष से कार्य कर रही है। बिहार में खेलों के विकास के लिए कितना समय चाहिए सरकार को…….
आप माननीय जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि खेलों के विकास में रुचि लेने का कष्ट करें।
बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, इनडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम, जीम और विकसित खेल मैदानों की आवश्यकता है। जो अभी तक बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय को उपलब्ध नहीं है।