दिग्गजों ने सिखाए प्रबंधन नेतृत्व के गुर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।

एसवीएसयू के ट्रांजिट कैंपस में हुआ मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘लीडएक्स’।

गुरुग्राम, 3 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के गुरुग्राम स्थित ट्रांजिट कैंपस में शुक्रवार को आयोजित ‘लीडएक्स’ में प्रबंधन जगत की नामचीन हस्तियों ने प्रबंधकों और रिसर्च स्कॉलर्स को मैनेजमेंट के गुर सिखाए। ‘सेवा उत्कृष्टता के लिए नेतृत्व’ विषय पर आयोजित इस प्रबंधन विकास कार्यक्रम में विविध आयामों पर मंथन हुआ और आदर्श प्रबंधन लीडर तैयार करने की रणनीति पर भी विमर्श हुआ। ट्रांजिट कैंपस की निदेशक प्रोफ़ेसर सुजाता शाही ने विशेषज्ञ वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि नेतृत्व क्षमता का विस्तार आवश्यक है। जीवन में सीखना और उसे व्यवहार में लाना बहुत महत्वपूर्ण है। प्रोफेसर सुजाता शाही ने रामायण और अन्य शास्त्रों के उदाहरण देते हुए उनसे प्रबंधन और नेतृत्व सीखने का आह्वान किया।
उद्घाटन सत्र में प्रसिद्ध टेडएक्स वक्ता, लेखक और प्रशिक्षक डॉ. शंकर गोयनका ने ‘संगठन के लिए उत्कृष्टता हेतु नेतृत्व’ विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने नेतृत्व गुणों पर चर्चा करते हुए संवाद, वेशभूषा, बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास, अनुशासन और विनम्रता को और श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शंकर गोयनका ने कहा कि अच्छा वक्ता होने से पहले हमें अच्छा श्रोता भी बनना पड़ेगा।
दूसरे सत्र में परसेप्शन मैनेजमेंट कंसल्टिंग के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद सी. पंडिता ने कर्मचारियों को संस्थान के साथ जोड़े रखने और एक प्रेरित कार्यबल के निर्माण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बेहतर माहौल और प्रेरणा देकर ही संस्थान की प्रगति को रफ्तार दी जा सकती है।
तीसरे सत्र में ‘स्टडिनेक्स सर्विसेज’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रणव खरबंदा ने सेवाओं की उत्कृष्टता पर प्रेरक व्याख्यान दिया। चौथे सत्र में विश्वविद्यालय की निदेशक प्रोफेसर सुजाता साही ने व्यवहारात्मक उत्कृष्टता के माध्यम से नेतृत्व विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दैनिक व्यवहार और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया।
एमडीपी की निदेशक एवं प्रबंधन संकाय की डीन प्रोफेसर ज्योति राणा ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इस आयोजन से प्रबंधन से जुड़े सभी प्रतिभागियों को नेतृत्व निखारने में लाभ मिलेगा। प्रोफेसर सुजाता शाही, एमडीपी की संयोजक तथा स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी की चेयरपर्सन डॉ. सविता शर्मा और प्रोफेसर रुचि सक्सेना ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. सविता शर्मा ने कहा कि इस आयोजन से प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
लीडएक्स का शुभारंभ करते डॉ. शंकर गोयंका, निदेशक प्रोफ़ेसर सुजाता शाही और संयोजक डॉ. सविता शर्मा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पलवल पत्रकार प्रकरण: एमडब्ल्यूबी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर से मिला

Sat Jul 4 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। प्रवीण अत्रेय बोले- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर, उचित कार्रवाई होगी।एडीजीपी संजय कुमार ने कहा – पुलिस निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार करेगी कार्रवाई। चंडीगढ़, 3 जुलाई : मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के उत्तर […]

You May Like

Breaking News

advertisement