बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा के कई केंद्रों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा के कई केंद्रों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण,

आजमगढ़। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा पूरे प्रदेश में आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026- 28 के क्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति ने परीक्षा की सुचिता एवं व्यवस्था को परखने हेतु विश्वविद्यालय के केद्रों सहित कई केद्रों का निरीक्षण किए।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज बी.एड. की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 – 28 जो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित की जा रही है उसी के तहत महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने विश्वविद्यालय का नोडल अधिकारी बरदह पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय राय जी को जिम्मेदारी सौंपी। आजमगढ़ जनपद के समन्यवक के रूप में श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर आजमगढ़ के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार को जिम्मेदारी दी। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी का स्पष्ट निर्देश था कि विभिन्न केद्रो पर आयोजित परीक्षाओं में भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाए नोडल अधिकारी प्रोफेसर विजय राय कुलपति जी के मार्गदर्शन के क्रम प्रत्येक केंद्राध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश निर्गत किया है कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने में कोई असुविधा न हो इसका सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक साथ ही साथ कक्ष निरीक्षक भी विशेष ध्यान दें। बावजूद इसके यदि अन्य कोई समस्या आ रही है तो आप सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा व्यवस्था को परखने के लिए स्वयं कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी ने जब दौरा शुरू किया तो पहले से अपने दायित्व का निर्वहन करने वाली टीम और चौकन्नी हो गई। कुलपति ने प्रथम दृश्टया परीक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए, परंतु जहां कहीं भी आंशिक खामियां दिखाई दी उन्होंने तुरंत दिशा निर्देश देकर उन कमियों को दुरुस्त करने को कहा। विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक भवन दो में एक महिला के साथ आंतरिक परेशानी थी तो कुलपति जी ने संवेदनशील रवैया अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश निर्गत किया कि इस बिटिया को कोई असुविधा परीक्षा देने में न आए। आवश्यकतानुसार समस्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तथा एक महिला कक्ष निरीक्षक उसके साथ सतत निगरानी करें। कुलपति जी के इस स्नेहिल व्यवहार से पीड़ित महिला काफी संतुष्ट नजर आयी। विश्वविद्यालय केंद्र का निरीक्षण करने के उपरांत कुलपति जी का काफिला महाविद्यालय के केंद्रों के निरीक्षण हेतु निकाला वहां पर समुचित पेयजल और उचित बिजली का प्रबंध देखकर उन्होंने संबंधित केंद्राध्यक्ष को सराहा कुछ केद्रों पर जो थोड़ी बहुत कमी दिखी उसको तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश निर्गत करते हुए कुलपति अगले पड़ाव की तरफ निकल जाते। कुलपति जी के इस उदार और सरल व्यवहार को देखकर न सिर्फ छात्र-छात्राएं, परीक्षार्थी संतुष्ट दिखे अपितु उनके पेरेंट्स भी काफी संतुष्ट दिखे। परीक्षा के समन्वयक प्रोफेसर ब्रजेश कुमार ने कहा कि प्रथम पाली की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो गई है शाम की भी परीक्षा सबके सहयोग से स-कुशल संपन्न होगी ऐसा मेरा विश्वास है। नोडल अधिकारी प्रोफेसर विजय राय ने कहा कि आजमगढ़ और मऊ जनपद से अब तक की जो रिपोर्ट आई है वह काफी संतोषजनक है कुलपति महोदय स्वयं परीक्षा की सुचिता परखने के लिए निकले हैं तथा आवश्यकतानुसार हम सभी को उनका मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, जहां कहीं भी आंशिक कमियां है उसे तुरंत दुरुस्त कर दिया गया है। सभी अधिकारीगण, प्राध्यापक बंधु एवं प्रशासन के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। कुलपति जी के साथ उनके निजी सहायक भूपेंद्र पांडे की उपस्थिति रही।
डा.प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी
महाराजा सुहेलदेव विवि आजमगढ
मो.न.9452445878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement