हरियाणा: क्रिया शरीर (फिजियोलॉजी) विषय पर प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना की पुस्तक का कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने किया विमोचन

क्रिया शरीर (फिजियोलॉजी) विषय पर प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना की पुस्तक का कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने किया विमोचन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार द्वारा बुधवार को श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. देवेंद्र खुराना और डॉ. शुभा कौशल की क्रिया शरीर विषय पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। डॉ. देवेंद्र खुराना वर्तमान में श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। पुस्तक डॉ देवेंद्र खुराना द्वारा उनके आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति व शैक्षणिक क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद प्रश्नोत्तरी रूप में लिखी गई है। पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि पुस्तकें जीवन में अहम रोल अदा करती हैं। ये व्यक्ति को ज्ञान देने के साथ साथ शारीरिक व मानसिक संतुलन भी प्रदान करती हैं। इस पुस्तक का लाभ निश्चित तौर पर आयुर्वेद के भावी चिकित्सकों को मिलेगा। डॉ. देवेंद्र खुराना के पास एक लंबा शैक्षणिक अनुभव होने के साथ-साथ, वे साल 2019 से महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले रोहतक बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके कई शोध पत्र और लेख पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। पुस्तक के बारे में विस्तार से बताते हुए डॉ. देवेंद्र खुराना ने बताया कि यह आयुर्वेद के क्रिया शरीर (फिजियोलॉजी) विषय पर सारगर्भित पुस्तक है। जो प्रश्नोत्तर रूप में लिखी गई है। इस पुस्तक को पढ़ने से आयुर्वेद के सभी छात्र-छात्राओं को विषय की स्पष्टता होगी। उन्होंने बताया कि पुस्तक का प्रकाशन नई दिल्ली, चौखंभा ओरिएंटलिया द्वारा किया गया है। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. सतीश वत्स, डॉ. शुभा कौशल, डॉ. सुधीर मलिक उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: पूर्णिया के प्रथम विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार स्वर्गीय कमल देव नारायण सिन्हा स्मृति टी -20 ट्रॉफी पर क्रिकेटर इलेवन का कब्जा

Wed Nov 16 , 2022
पूर्णिया के प्रथम विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार स्वर्गीय कमल देव नारायण सिन्हा स्मृति टी -20 ट्रॉफी पर क्रिकेटर इलेवन का कब्जा। फाइनल मुकाबला में क्रिकेटर इलेवन ने मिडिया इलेवन को 5 विकेट से हराकर स्वगीर्य कमल देव नारायण सिन्हा स्मृति टी -20 टाफी पर कब्जा जमाया। मिडिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement