
कुलपति ने प्रवेश की तिथि 20 जून तक बढ़ाने का दिया निर्देश,
छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों की विशेष मांग पर मसुविवि ने प्रवेश की तिथि विस्तारित की,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने जनपद जनपद वासियों, क्षेत्रवासियों तथा नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की विशेष मांग पर लचीला रुख अख्तियार करते हुए प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश की तिथि आगामी 20 जून 2026 तक विस्तारित करने का निर्देश दिया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी के निर्देश के क्रम में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने अपने कार्यालय से पत्र निर्गत करते हुए नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के हितार्थ प्रवेश की अग्रिम तिथि लगभग 25 दिन बढ़ाकर उन्हें काफी राहत प्रदान की है क्योंकि इंटर के परीक्षा का परिणाम तो आ गया है परंतु विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु अन्य कागजात इकट्ठा करने में कई कागजात इकट्ठा करने में अड़चन आ रही थी जिसके लिए नव प्रवेशी छात्र एवं छात्राएं काफी परेशान भी दिख रहे थे। उनकी परेशानी को कम करने के लिए कुलपति जी ने प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया कि छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अग्रिम तिथि 20 जून 2026 तक विस्तारित कर दी जाए यह सूचना नवागत छात्र छात्राओं के लिए निश्चय ही सुकून भरा संदेश है कुलपति जी द्वारा पर्याप्त समय मिलने पर न सिर्फ नवप्रवेशी विद्यार्थी अपितु प्रवेश समिति के कई सदस्य जिम डॉ. शिवेंद्र, डॉ. सौरभ व उनकी पूरी टीम ने भी कुलपति जी के इस निर्णय का हृदय से स्वागत किया है ,उन्होंने कहा कि छात्र हित में कुलपति जी का निर्णय स्वागत योग्य है छात्रों की परेशानी से हम सभी प्रवेश समिति के सदस्य अवगत थे, जब उन्हें यह सूचना दी गई की विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है तो उपस्थित विद्यार्थियों में खुशी की लहर छा गई और वह तहेदिल से अपने कुलपति जी को शुक्रिया अदा किए। कुलसचिव जी ने कुलपति जी के निर्देश को विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से सूचना को प्रसारित कराने का निर्देश दिया एवं छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की गई है कि समर्थ पोर्टल लिंक के माध्यम से यथाशीघ्र ऑनलाइन पंजीकरण करके अपना प्रवेश शुल्क जमा कर सीट सुरक्षित करा लें, बावजूद इसके यदि किसी प्रकार की परेशानी अभ्यर्थियों को हो रही हो तो वे विश्वविद्यालय के हेल्प डेस्क का उपयोग कर समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो. नं. 9452 44 5878

