सम-सेमेस्टर परीक्षाओं की सुचिता परखने स्वयं निकले कुलपति,

भीषण गर्मी को देखते हुए महाविद्यालयों को बिजली पानी की व्यवस्था सहित दिए कई निर्देश, हर हाल में दौरान परीक्षा सीसीटीवी कैमरा ऑन रखें,

​ आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में चल रही सम-सेमेस्टर परीक्षाओं का बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे कुलपति प्रो. संजीव कुमार का काफिला परीक्षा की सुचिता रखने के लिए निकाला। लालगंज क्षेत्र के श्री शारदा माता प्रसाद महाविद्यालय में पी.जी.के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कुलपति ने परीक्षार्थियों से वार्ता के क्रम में पूछा कि बिजली पानी एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था है परीक्षार्थियों ने कहा कि इस सब की लगभग ठीक है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति जी प्रथम परीक्षा की सुचिता व व्यवस्था से प्रथम दृश्टया संतुष्ट दिखे परंतु महाविद्यालयो में संसाधनों को और बेहतर करने का सुझाव दिया।
कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार परीक्षा की सुचिता को परखने के लिए कई महाविद्यालय के औचक निरीक्षण किए, महाविद्यालयो में व्याप्त गंदगी प्रकाश की व्यवस्था न होना तथा दो एक महाविद्यालय में चहादिवारी ना पाए जाने पर यथा शीघ्र कमिर्यों को दूर करने का निर्देश दिया और यह भी निर्देश दिए की सीसीटीवी दौरान परीक्षा प्रतिपल ऑन रहनी चाहिए इसकी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही करने की जाएगी ।
सभी महाविद्यालय अनिवार्य रूप से परीक्षा के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्र अपने सीसीटीवी कैमरे ऑन रखें, ताकि परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए महाविद्यालयों को समय-समय पर जो भी दिशा निर्देश जारी किए हैं उसका शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं.9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश की एकता अखंडता संप्रभुता पर विपरीत असर पड़ रहा है- श्याम सुंदर चौहान

Wed Apr 22 , 2026
हिंदू बनकर युवती को भगाया मां लगा रही न्याय की गुहार आजमगढ़ जिले में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री से मिलकर लगाई न्याय की गुहार आजमगढ़। संतकबीरनगर जिले के ग्राम चपरा पूर्वी की रहने वाली एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री के साथ कथित धोखाधड़ी और पहचान […]

You May Like

Breaking News

advertisement