
*मसुविवि के प्रथम रोवर्स – रेंजर्स, प्रवेश जाँच शिविर के आज चौथे दिन तम्बू, पुल का निरीक्षण कुलपति ने किया,
महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय के प्रथम रोवर्स – रेंजर्स, प्रवेश जाँच शिविर के आज चौथे दिन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तम्बू, पुल का निर्माण पायनियरिंग की उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए किया गया, और साथ ही सभी टोलियों ने बिना बर्तन के स्वादिष्ट भोजन भी बनाया।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कुलपति, प्रो. संजीव कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया और उनसे स्काउटिंग व पायनियरिंग से सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे, प्रशिक्षणार्थियों ने उसका संतोषजनक उत्तर भी दिया। निरीक्षण के दौरान रोवर्स/रेंजर्स समन्वयक (विश्वविद्यालय परिसर) डॉ. शफीउज्ज़माँ ने शिविर की तकनीकी बारीकियों से कुलपति महोदय को अवगत कराया और कुलपति ने इस अवसर पर कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश व सुझाव दिये।
भोजन का निरीक्षण विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. आनन्द मौर्या ने किया और साथ ही स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया और प्रशिक्षणार्थियों की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर कुलपति के सचिव भूपेंद्र पाण्डेय, सहायक सचिव, विपिन कुमार शर्मा, पन्नेलाल की उपस्थिति सराहनीय रही।
इस अवसर पर कोर्स स्टाफ मो. सादिक, अकबर आज़मी, डाॅ. दीक्षा उपाध्याय, डाॅ. मनीषा सिंह, सुश्री शाम्भवी तिवारी, डाॅ. हिमांशु शेखर, डाॅ. अभय सिंह, गुलाम रसूल आदि की भी उपस्थिति से शिविर में भरपूर रौनक रही। शिविरार्थियों को कुलसचिव डाॅ. अंजनी कुमार मिश्र ने भी आशीर्वचन देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


